Top News

VANDANA NEWS सीएम हेल्पलाइन से शिक्षा संबंधी समस्याओं का तेजी से समाधान, 116 में से 96 शिकायतों का हुआ निराकरण

 VANDANA NEWS



सीएम हेल्पलाइन से शिक्षा संबंधी समस्याओं का तेजी से समाधान, 116 में से 96 शिकायतों का हुआ निराकरण


बेमेतरा | 05 अगस्त 2026


राज्य सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1076 शिक्षा संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है। जिला बेमेतरा के शिक्षा विभाग को अब तक 116 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें विद्यालयों में पेयजल, शिक्षक की मांग, प्रवेश, छात्रवृत्ति, गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, आधारभूत सुविधाएं, मध्यान्ह भोजन तथा विद्यालय उन्नयन से जुड़े मामले शामिल थे।


शिक्षा विभाग ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए 96 शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया। इनमें से 63 शिकायतकर्ताओं ने समाधान पर संतोष व्यक्त करते हुए सकारात्मक फीडबैक दिया है, जबकि शेष मामलों में फीडबैक की प्रक्रिया जारी है।


लाभान्वित नागरिकों ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हुआ, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उन्होंने राज्य सरकार की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग का कहना है कि शिकायतों की नियमित समीक्षा कर समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को सरल, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन का लाभ मिल सके।


— VANDANA NEWS

Post a Comment

Previous Post Next Post
Vandana News
Vandana News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume