Top News

बेनाम वाहन ने बिल्हा से बिल्हा तक दौड़ लगाए 6,488 किलोमीटर? ₹1.85 लाख के भुगतान का हिसाब जांच के घेरे में

 


बेनाम वाहन ने बिल्हा से बिल्हा तक दौड़ लगाए 6,488 किलोमीटर? ₹1.85 लाख के भुगतान का हिसाब जांच के घेरे में


*बेनाम वाहन बिल्हा से बिल्हा 6488 किलो मीटर दौड़ी BPMU मोबिलिटी मद से 185535=00 (एक लाख पच्चासी हजार पांच सौ पैंतीस रूपये) गायब*



Cmho बिलासपुर के संरक्षण में अवैध रूप से BPM पद का दुरुपयोग करने वाले *अनिल गढ़ेवाल* का Bpmu मद में नया घोटाला सामने आया है ....

 BPM जिसे चार पहिया वाहन शासकीय कार्य संपादन के लिए अधिकार नहीं , द्वारा 

फर्जी चार पहिया वाहन का लॉगबुक निर्मित कर वाहन को *बिल्हा से बिल्हा* *6488 किलोमीटर* दौड़ाकर एक फर्म का बिल प्रस्तुत कर बिना GST के Rs -185534=00(एक लाख पच्चासी हजार पांच सौ चौंतीस रूपये) का भुगतान दिखा कर चोरी नहीं डाका डाला गया, जिसके लिए तात्कालीन bmo वर्तमान के cmho बिलासपुर का भरपूर सहयोग रहा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर द्वारा अपने पत्र क्रमांक/nhm/2022/280 दिनांक 16/9/2022 के माध्यम से bmo बिल्हा को NHM अंतर्गत Rop FMR 2023-24 का ROP FMR code 194.2.2.5mobilitay support field visit हेतु Rs -480000=00 प्रदान किया गया था । जिसके आधार पर nhm अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों द्वारा किए गए फील्ड विजिट के प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत करने पर उन्हें भुगतान करने में उपयोग किया जाना था ।जिन कर्मचारियों ने विधिवत साक्ष्य दस्तावेज प्रस्तुत किया उन कर्मचारियों को Rs -212300=00 वितरित कर दिया गया । शेष राशि पर अनिल गढ़ेवाल की आदतन नीयत गड़ी हुई थी । 

 BPM द्वारा बकायदा माह अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 का कूटरचित अग्रिम दौरा कार्यक्रम निर्मित किया गया ।

बिलों का स्टॉक रजिस्टर में पंजीबद्ध नहीं किया कराया गया,बिना gst के बिलों भुगतान दिखाया गया जिसे bmo बिल्हा द्वारा प्रमाणित किया जाना उनके संलिप्तता को सिद्ध करता है ।

 BPM द्वारा कूटरचित बिलों में भी वाहन का बिल्हा से बिल्हा चलना दर्शाया गया है।

तत्कालीन bmo जिन्होंने अपने bmo के कार्यकाल में अनिल गढ़ेवाल के साथ मिल कर शासन की विभिन्न योजनाओं की राशि में घोटाला किया था जो विभिन्न जांचों में प्रमाणित / सिद्ध हो चुका है और वे ही वर्तमान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर के पद पर सुशोभित हैं । द्वारा शायद इसीलिए अनिल गढ़ेवाल को अवैध रूप से bpm का पद पर बैठाये रखते हुए उसके द्वारा किए जा रहे वित्तीय अनियमितता को संरक्षण देने के साथ साथ जांच कमेटी की जांच रिपोर्ट को या तो कचरे के डिब्बे में डाला जा रहा है या जांच को बाधित किया जा रहा है ।


*तत्कालीन खंड चिकित्सा अधिकारी बिल्हा और BPM द्वारा संयुक्त रूप से की गई एक और वित्तीय अनियमितता का खुलासा अगले एपिसोड में किया जाएगा*

Post a Comment

Previous Post Next Post
Vandana News
Vandana News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume