Top News

बिलासपुर: निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

 बिलासपुर: निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी



बिलासपुर, 05 अगस्त। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड नंबर-2 स्थित आरबी हॉस्पिटल के मुख्य द्वार के सामने एक निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


मृतकों की प्रारंभिक पहचान रवि बंजारे एवं भूपेंद्र साहू के रूप में हुई है। दोनों सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर, खमतराई के निवासी बताए जा रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केवट, सीएसपी परमेश्वर तिलकवार तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक लंबे समय से उक्त निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उनकी छुट्टी थी, इसके बावजूद वे किसी कारणवश निर्माण स्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों कुछ देर तक नीचे बातचीत करते रहे और इसके बाद मकान की ऊपरी मंजिल पर चले गए। कुछ ही देर बाद तेज चीख सुनाई दी। जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों करंट की चपेट में आ चुके थे।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि करंट किस परिस्थिति में लगा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Vandana News
Vandana News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume