Top News

बिलासपुर में हरेली पर खूनी विवाद: मुर्गे को लेकर दो भाइयों में झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे पर किया चाकू से हमला

 बिलासपुर में हरेली पर खूनी विवाद: मुर्गे को लेकर दो भाइयों में झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे पर किया चाकू से हमला



बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र की मोपका चौकी अंतर्गत चिल्हाटी धनवारपारा में हरेली त्योहार के दौरान मुर्गे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने कथित तौर पर धारदार हथियार से छोटे भाई पर हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच दोनों भाइयों ने हरेली त्योहार के लिए मुर्गा खरीदा था। इसी दौरान छोटे और बड़े मुर्गे को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर बड़े भाई ने कथित तौर पर पास में रखे धारदार हथियार से छोटे भाई पर हमला कर दिया।

हमले में रूपेश धनवार (22 वर्ष), निवासी चिल्हाटी धनवारपारा गंभीर रूप से घायल हुआ। परिजनों ने तत्काल उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना में आरोपी बताए जा रहे बड़े भाई की पहचान गौतम धनवार (40 वर्ष), निवासी धनवारपारा के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी सामने आना बाकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Vandana News
Vandana News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume