Top News

*महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में 3 गिरफ्तार...*

 *महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में 3 गिरफ्तार...*



मस्तूरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साइबर सेल की टीम ने आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर/मस्तूरी। महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसे दिखाकर कथित रूप से प्रताड़ित करने के मामले में मस्तूरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को 12 अगस्त 2026 को गिरफ्तार करने के बाद 13 अगस्त को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

अजय चौधरी (23) पिता अमृत चौधरी, निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी

नरेश पटेल (24) पिता कुश कुमार पटेल, निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी

पीताम्बर सिंह (38) पिता बैजनाथ, निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी मनोहर कुमार चौहान ने थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि उसके भाई कमल चौहान का हार्वेस्टर और ट्रैक्टर से एग्रीकल्चर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। व्यवसाय की देखरेख के लिए पीताम्बर पटेल और अजय चौधरी को रखा गया था। हिसाब-किताब में कथित बेईमानी के आरोप के बाद उन्हें काम से हटा दिया गया था।

शिकायत के अनुसार, 9 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे आरोपी कमल चौहान के पास पहुंचे और कथित रूप से जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान एक महिला से संबंधित अश्लील वीडियो मोबाइल में दिखाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया गया।

मस्तूरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। थाना मस्तूरी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया।

तीनों आरोपियों को 12 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया और 13 अगस्त 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Vandana News
Vandana News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume