Top News

*सिरगिट्टी में युवक-युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, हादसे के बाद विवाद का मामला*

 *सिरगिट्टी में युवक-युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, हादसे के बाद विवाद का मामला*



बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में युवक और युवती के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक-युवती के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लिया है और वीडियो की सत्यता के साथ-साथ घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दो से तीन दिन पुराना है और पूरा विवाद सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ था। सोशल मीडिया पर फिलहाल युवक-युवती से मारपीट का वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। वहीं, घटना से पहले का एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार सवार युवक-युवती और ई-रिक्शा चालकों के बीच विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार की टक्कर सवारी से भरे ई-ऑटो से होने के बाद विवाद बढ़ा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और कार सवार युवक-युवती के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट की स्थिति निर्मित होने की बात सामने आ रही है।


फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Vandana News
Vandana News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume