Top News

🚨 डबल मर्डर केस का खुलासा: 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

 🚨 डबल मर्डर केस का खुलासा: 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार



21 दिन बाद पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मामला, महिला और 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या का आरोप
रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में 35 वर्षीय महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के सनसनीखेज मामले का रायगढ़ पुलिस ने 21 दिन बाद खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 65 वर्षीय आरोपी भिखारीराम नागवंशी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने कथित रूप से ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया।
बताया गया कि घटना के दौरान महिला की 10 माह की बच्ची रो रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची की गला दबाकर और ईंट से हमला कर हत्या कर दी।
🔎 वैज्ञानिक साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, मनोवैज्ञानिक पूछताछ और संदिग्ध के हाथ पर मिले चोट के निशानों को अहम सुराग माना। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सनी धोती भी बरामद की है, जिसे जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद 21 दिन से अनसुलझे दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। News logo banay

Post a Comment

Previous Post Next Post
Vandana News
Vandana News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume