Top News

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात



केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री गौरी शंकर श्रीवास जी का न्यायधानी बिलासपुर में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर सर्व सेन समाज के संभागीय प्रभारी श्री अमित श्रीवास जी के निर्देशानुसार, सर्व सेन समाज बिलासपुर के जिला अध्यक्ष श्री आनंद श्रीवास जी के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका फूल-माला, बुके एवं गमछा भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।


इस दौरान समाज को नई दिशा देने, संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के सेलून व्यवसाय से जुड़े भाइयों के उत्थान एवं कल्याण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में केश शिल्पी समाज के हित में आगामी दिनों में केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।


अभिनंदन कार्यक्रम में श्री चित्रकांत श्रीवास, पूर्व उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ केश शिल्पी कल्याण बोर्ड; श्री मोहन श्रीवास, पार्षद मोपका; श्री रत्नाकर मोनू श्रीवास, पश्चिम मंडल अध्यक्ष भाजपा; श्री अश्वनी श्रीवास, प्रतिनिधि सभापति जनपद पंचायत तखतपुर सहित समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में संरक्षकगण श्री महेश श्रीवास, श्री नारायण श्रीवास, श्री भृगु श्रीवास, श्री राजेश श्रीवास, श्री सुरेन्द्र सेन, श्री नेतराम श्रीवास, श्री बबलू श्रीवास, श्री हिरालाल सेन सहित उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र श्रीवास, श्री गोपाल श्रीवास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मोहन श्रीवास, सचिव श्री भोला श्रीवास (उमाशंकर), श्री देवेंद्र श्रीवास, सहसचिव श्री मणिशंकर सेन, श्री ओमकार श्रीवास, कोषाध्यक्ष श्री आकाश श्रीवास, सह कोषाध्यक्ष श्री मणिशंकर श्रीवास, महासचिव श्री दुर्गेश श्रीवास, श्री राधेश्याम श्रीवास, संगठन सचिव श्री घनश्याम श्रीवास, श्री सुनील श्रीवास, श्री कमल श्रीवास, श्री राजकिशोर श्रीवास (गोलू), श्री बबला श्रीवास उपस्थित रहे।


इसके साथ ही युवा प्रकोष्ठ से श्री निलेशकांत श्रीवास, श्री प्रमोद श्रीवास, श्री नितिन श्रीवास, मीडिया प्रभारी श्री आनंद श्रीवास, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से श्री शानू श्रीवास तथा जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने श्री गौरी शंकर श्रीवास जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Vandana News
Vandana News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume