Top News

OTP, PIN और CVV किसी से साझा न करें—बिलासपुर पुलिस की छात्रों से अपील, ठगी होते ही 1930 पर करें शिकायत

 
साइबर ठगी से बचने जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार: GGV में विद्यार्थियों को बिलासपुर पुलिस ने बताए साइबर सुरक्षा के गुर



बिलासपुर। राज्य स्तरीय साइबर जागृति अभियान (15 अगस्त से 2 अक्टूबर) के तहत बिलासपुर पुलिस द्वारा गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को OTP, PIN, CVV, पासवर्ड तथा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की समझाइश दी। साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और अनजान मोबाइल एप्लीकेशन या APK फाइल डाउनलोड करने से बचने की अपील की।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे साइबर जागरूकता की सेल्फी लेकर WhatsApp, Instagram और Facebook पर स्टेटस लगाएं तथा बिलासपुर पुलिस को फॉलो कर स्वयं सुरक्षित रहें और परिवार, मित्रों एवं समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें।
उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा कि मोबाइल, इंटरनेट, ऑनलाइन बैंकिंग और सोशल मीडिया ने जीवन को आसान बनाया है, लेकिन डिजिटल दुनिया में थोड़ी सी लापरवाही भी व्यक्ति को साइबर अपराध का शिकार बना सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराध होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल 1930 पर सूचना दें और पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के लिए MobiArmor ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि यह मोबाइल में मौजूद संभावित खतरनाक ऐप और फाइलों के संबंध में सतर्क करने में मदद करता है।
बिलासपुर पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को Google Form के माध्यम से साइबर अपराध के तरीकों और बचाव से संबंधित वैकल्पिक प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को उनके ई-मेल पर ऑनलाइन ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। पुलिस ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस पहल में भाग लेने की अपील की।
अधिकारियों ने बताया कि साइबर जागृति अभियान बिलासपुर जिले के प्रत्येक थाना एवं चौकी स्तर पर भी चलाया जा रहा है, ताकि साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस श्री गगन कुमार, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति श्री संजय कुमार चक्रवाल, कुल सचिव प्रो. अश्वनी कुमार दीक्षित, प्रो. निदेशक मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाकर सुरक्षित, जिम्मेदार और जागरूक डिजिटल समाज का निर्माण करना रहा।

क्विज में हिस्सा लेकर मिलेगा ई-सर्टिफिकेट

Post a Comment

Previous Post Next Post
Vandana News
Vandana News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume