Top News

*गाड़ी खड़ी करने को लेकर बवाल, मारपीट के साथ वाहन में तोड़फोड़...*

 *गाड़ी खड़ी करने को लेकर बवाल, मारपीट के साथ वाहन में तोड़फोड़...*




बिलासपुर..बिल्हा थाना क्षेत्र में ढाबे के बाहर वाहन खड़ा करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है, जहां पैसे देने से मना करने पर चालक और हेल्पर के साथ मारपीट कर दी गई और वाहन का शीशा तोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।


घटना मुढीपार टोल प्लाजा के पास की है। शिकायतकर्ता सनोज कुमार यादव ने बताया कि आरोपी मिथलेश गेंदले ढाबे के बाहर गाड़ी खड़ी करने के बदले पैसे मांग रहा था। इनकार करने पर उसने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि चालक और हेल्पर से मारपीट करते हुए वाहन का सामने का कांच तोड़ दिया।मामला दर्ज होते ही बिल्हा पुलिस हरकत में आई। टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और अगले ही दिन उसे पकड़ लिया गया। घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी जब्त कर लिया गया है।


पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Vandana News
Vandana News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume