*जमीन विवाद में कलयुगी बेटा ने अपने ही बड़ी मां की बेरहमी से हत्या किया आरोपी गिरफ्तार..*
रायगढ़- जिले के छाल थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बेहरामार की रहने वाली केवला बाई राठिया पिछले 4–5 दिनों से लापता थीं। परिजनों ने आशंका जताई थी कि पारिवारिक जमीन विवाद के चलते उनके साथ अनहोनी हो सकती है।
इसी बीच जंगल के झुरमुट से तेज दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां गड्ढे में महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आशन राठिया (36 वर्ष) ने जमीन बेचने के विवाद में अपनी बड़ी मां से मारपीट की। हाथ-मुक्कों और लात-घूसों से किए गए हमले में महिला की मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने के लिए शव को मोटरसाइकिल में ले जाकर जंगल में फेंक दिया।
छाल पुलिस ने चंद घंटों में मामले का खुलासा किया,आरोपी को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ की गई,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद,आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
“जमीन या पारिवारिक विवाद का हल हिंसा नहीं है। ऐसे जघन्य अपराधों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।”फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment