Top News

RTI आवेदक से जनहित का प्रमाण मांगने पर घिरे BMO बिल्हा

RTI आवेदक से जनहित का प्रमाण मांगने पर घिरे BMO बिल्हा!



सूचना के अधिकार को बनाया जनहित साबित करने की शर्त? 28 सितंबर के आवेदन पर 12 नवंबर को जारी हुआ पत्र, अब कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन पर उठे सवाल



जानबूझ कर सूचना को छुपाने , आवेदक के मौलिक अधिकारों का हनन करते हुए उसे प्राप्त संवैधानिक एवं सांविधिक अधिकार का हनन करते हुए संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करते हुए अपने पदीय कर्तव्यों के विपरीत कार्य व्यवहार को प्रदर्शित किया गया है,


बिलासपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जानकारी मांगना अब सवालों के घेरे में आ गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा द्वारा आवेदक भूषण श्रीवास को जारी पत्र क्रमांक बी.एम.ओ./2026/20/2 दिनांक 12 नवंबर 2026 ने सूचना के अधिकार के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


मामला यह है कि आवेदक भूषण श्रीवास ने दिनांक 28 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा में RTI आवेदन प्रस्तुत किया था। इसके जवाब में BMO कार्यालय द्वारा पत्र जारी कर कहा गया कि आवेदक के सूचना संबंधी आवेदन का अवलोकन करने पर पाया गया कि कोई भी आवेदन जनहित में नहीं है। पत्र में आवेदक से यह बताने को कहा गया है कि उसके द्वारा मांगी गई जानकारी किस प्रकार जनहित में निहित है। इसके उपरांत आवेदन का उत्तर एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही गई है।


धारा 6(2) के रहते जनहित साबित करने की मांग क्यों?


सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6(2) स्पष्ट रूप से प्रावधान करती है कि सूचना मांगने वाले आवेदक से सूचना मांगने का कारण नहीं पूछा जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि जब कानून आवेदक को सूचना मांगने का कारण बताने से छूट देता है, तो फिर BMO कार्यालय द्वारा जनहित का कारण बताने की मांग किस वैधानिक प्रावधान के तहत की गई?


30 दिन की समय-सीमा का भी सवाल


RTI अधिनियम की धारा 7(1) के अनुसार सामान्यतः आवेदन प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर सूचना उपलब्ध कराना अथवा कानून के तहत कारणयुक्त निर्णय देना अनिवार्य है। वहीं धारा 7(2) के अनुसार निर्धारित अवधि में निर्णय नहीं दिए जाने पर आवेदन को अस्वीकृत माना जाता है।


ऐसे में 28 सितंबर से 12 नवंबर तक की अवधि को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि आवेदक को निर्धारित समय-सीमा में सूचना क्यों नहीं दी गई?


अब उठ रहे हैं ये बड़े सवाल


- क्या BMO कार्यालय को आवेदक से सूचना मांगने का कारण पूछने का अधिकार है?

- जनहित साबित करने की शर्त लगाने का वैधानिक आधार क्या है?

- क्या RTI आवेदन पर 30 दिनों के भीतर नियमानुसार कार्रवाई की गई?

- क्या आवेदक को मांगी गई सूचनाएं एवं प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे?


अपील और कार्रवाई का प्रावधान


अधिनियम की धारा 19(1) के तहत सूचना नहीं मिलने अथवा लोक सूचना अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट होने पर प्रथम अपील की जा सकती है। वहीं धारा 18 के तहत सूचना आयोग में शिकायत तथा धारा 20 के तहत निर्धारित परिस्थितियों में दोषी लोक सूचना अधिकारी पर जुर्माने की कार्रवाई का प्रावधान है।


अब देखना होगा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा के जिम्मेदार अधिकारी सूचना के अधिकार अधिनियम का पालन करते हुए आवेदक को मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराते हैं या जनहित साबित करने की मांग पर ही मामला अटका रहता है।



 सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6(2), 7(1), 7(2), 18, 19(1) एवं 20।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Vandana News
Vandana News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume