Top News

*Cmho कार्यालय बना भ्रष्टाचारियों का संरक्षण स्थल*

 *Cmho कार्यालय बना भ्रष्टाचारियों का संरक्षण स्थल*




विगत 9वर्षों से बिना संविदा सेवा वृद्धि के तत्कालीन खंड चिकित्सा अधिकारी बिल्हा और वर्तमान में पदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर के संरक्षण में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में वित्तीय अनियमितता कर रहे BPM को संरक्षण दिया जा कर उसे हर माह वेतन भुगतान करने के साथ साथ अनिल गढ़ेवाल के विरुद्ध जांच को भी cmho द्वारा प्रभावित करते हुए जांच रिपोर्ट को भी दबाव पूर्वक बदलवा के सुरक्षा प्रदान किया जा रहा है ।



बेलतरा जीवनदीप समिति की खर्च बिलों में BPM द्वारा pass for payment और paid by me लिख हस्ताक्षर कर किए गए बिलों को जांच कमेटी ने नियम विरुद्ध मानते हुए उक्त बिलों की राशि BPM से वसूली करने दिए गए अभिमत को सही मानते हुए *मिशन संचालक द्वारा वर्ष 2024 में cmho बिलासपुर को बीपीएम से राशि की वसूली का दिए गए निर्देश* cmho द्वारा खुद वसूली न कर bmo बिल्हा को वसूली करने निर्देश जारी किया गया था ।बता दें कि BPM को वेतन का भुगतान cmho कार्यालय द्वारा ही किया जाता है ।बावजूद जानबूझ कर प्रकरण को उलझाने की नियत से cmho द्वारा bmo को निर्देशित किया जाना cmho कि बदनीयत को स्पष्ट करता है ।



    *खंड चिकित्सा अधिकारी बिल्हा द्वारा अपने पत्र क्रमांक /4717 बिल्हा,दिनांक 28/10/25 में cmho को संबोधित करते हुए उल्लेख किया है* -

  *"विकासखंड बिल्हा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केदो में संचालित जीवनदीप समितियां के लिए विभिन्न मदों में वर्ष 2014 से 2016 की अवधि में की गई दवा उपकरण एवं अन्य सामग्री खरीदी की जांच हेतु जिला स्तरीय तीन सदस्य समिति का गठन कर समिति की जांच प्रतिवेदन के आधार पर जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित बिंदु क्रमांक 8 में बिल्हा विकासखंड के बीपीएम  द्वारा अपने हस्ताक्षर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलतरा के जीवनदीप समिति के देयकों में पैड एंड कैंसिल किया गया है जो की वित्तीय नियम के विपरीत है ।इस आधार पर  बीपीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा से 7 दिवस के भीतर नियमानुसार राशि की वसूली कर की गई कार्रवाई से अवगत कराने निर्देश प्राप्त हुआ था।* *जिसके तारतम्य में bmo बिल्हा द्वारा प्रभारी जीवनदीप समिति बेलतरा को पत्र प्रेषित कर वर्ष 2014 से 16 की अवधि में बीपीएम  द्वारा हस्ताक्षरित पैड एंड कैंसिल देयकों की अभिप्रमाणित छाया प्रति अधोहस्ताक्षरकर्ता कार्यालय में जमा करने हेतु निर्देश दिया गया था ।* *तत्पश्चात प्रभारी जीवनदीप समिति बेलतरा द्वारा अपने पत्र के माध्यम से बिल वाउचर की छाया प्रति कार्यालय में जमा किया गया।*

    *चूंकि विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक का वेतन जिला स्तर से प्रदान किया जाता है इसलिए वसूली की कार्यवाही जिला स्तर से ही किया जाना उचित होगा*

  *अतः प्रभारी जीवन दीप समिति बेलतरा द्वारा प्रस्तुत बिल वाउचर (कुल 1 से 35 पेज) उचित कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित।* उल्लेख कर cmho को मय बिल व्हाउचर प्रेषित किया गया है ।

लेकिन अभी तक वसूली की कोई कार्यवाही नहीं की गई है ।

इसी तरह BPM द्वारा JDS बिल्हा के 54 हजार के बिल व्हाउचरो में पैड एंड कैंसिल किया गया जिसकी शिकायत के आधार पर कलेक्टर महोदय द्वारा दिए गए निर्देश पर गठित जांच कमेटी के समक्ष शिकायतकर्ता द्वारा 180पेज प्रमाणित बिल व्हाउचर जांच कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था ।अपने बचाव में  BPM कोई साक्ष्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर जांच कमेटी ने अपने जांच रिपोर्ट में इसका उल्लेख कर जांच रिपोर्ट अपने अभिमत सहित cmho के समक्ष प्रस्तुत किया था ।cmho द्वारा जांच कमेटी के ऊपर दबाव डालते हुए जांच रिपोर्ट में परिवर्तन कराते हुए जांच रिपोर्ट में विषयवस्तु से हट कर अभिमत दिलवाया गया । शिकायतकर्ता द्वारा उक्त जांच रिपोर्ट को अमान्य करते हुए दिनांक 9/10/2026 को पत्र प्रेषित कर विधिवत पारदर्शी जांच कराने पत्र प्रेषित किया गया ।जिस पर cmho द्वारा अभी तक जांच कमेटी गठन नहीं किया जाना दोषी को बचाने का प्रयास स्पष्ट प्रदर्शित हो रहा है ।

शिकायतकर्ता द्वारा cmho के कार्य प्रणाली को देखते हुए उनके कार्यकाल में हुए सभी घोटालों के दस्तावेज उच्च कार्यालय सहित अन्य जांच एजेंसियों को प्रस्तुत करने का मन बना लिया है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Vandana News
Vandana News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume