Top News

मेरी मुर्गी की एक टांग बिलासपुर जिला में स्वास्थ्य विभाग में अजीब कार्य पद्धति

 *"मेरी मुर्गी की एक टांग"*


*बिलासपुर जिला में स्वास्थ्य विभाग में अजीब कार्य पद्धति*



नियम कुछ कहता है

कार्यालय कुछ लिखता है 

Cmho कुछ बोलते है


क्या लिखते हैं? क्यों लिखते है? नई मालूम ?

*है न बड़ी अजीब कहानी! लेकिन सच है ....*

एक तरफ खुद अनुशासन का डंडा चलाने की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ अनुशासन तोड़ने वालों को संरक्षण देते हैं।

विभागीय गंभीर शिकायतों पर सालों न जांच न परिणाम न कार्यवाही

प्रधानमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत पर कलेक्टर को झूठी जानकारी प्रस्तुत कर शासन के साथ धोखाधड़ी

C M हेल्फ लाइन 1076 पर झूठ का पुलिंदा घुसा कर स्पेशल क्लोज कर देना या फिर जवाब ही नहीं देना

सूचना का अधिकार के तहत आवेदनों पर दस्तावेज नहीं देने खुद और अपने अधीन जन सूचना अधिकारियों को हिदायत देना,

खुद प्रथम अपीलीय अधिकारी होकर प्रथम अपील की सुनवाई नहीं करना ।

जनवरी 2026 से अक्टूबर 2026 तक CMHO कार्यालय में 200 से 300  प्रथम अपील आवेदनों की सुनवाई नहीं किया जाना ।

उक्त परिस्थियों पर गौर किया जाय तो यह स्पष्ट समझ में आता है कि  बिलासपुर जिला में स्वास्थ्य कार्यक्रमों का बुराहाल क्यों हैं ?

 सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन के लिए सरकार द्वारा प्रतिवर्ष  लगभग 6-7 करोड़ रुपए /DMF  फंड से प्रदाय करोड़ों रुपया /जीवनदीप समितियों को देय अनुदान राशि   का खर्च सिर्फ कागजों पर हो रहा है और निश्चित रूप से यह संचनालय स्तर पर बैठे अधिकारियों कर्मचारियों के संरक्षण में हो रहा है ।इसके कई प्रमाण भी है जिसे अगले अंक में जरूर प्रदर्शित किया जाएगा ।

इसकी जानकारी निश्चित रूप से शासन प्रशासन को होगी ।

यदि नहीं है तो इसकी जानकारी लेनी चाहिए। 

क्या माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार मुक्त देश प्रदेश का सपना ऐसे ही पूरा होगा?

बिलासपुर जिले में केंद्रीय मंत्री, उपमुखमंत्री का कार्यालय स्थापित है सभी सक्रिय विधायकगण निवासरत है। 

  बड़े बड़े धरना प्रदर्शन में बड़ी बड़ी बात करने, समाचार पत्रों में   बड़े बड़े लेख छप जाने से या फिर  विधान सभा में प्रश्न लगाने या उस पर बहस कर लेने से स्वास्थ्य विभाग की स्थिति सुधर गई या सुधर जाएगी?

अपील - *बिलासपुर जिला के सभी  माननीय विधायकों, सांसद महोदय ,उप मुख्यमंत्री जी सभी नेताओं राज नेताओं से अनुरोध है*    *बिलासपुर जिले के उन गरीब लाचार  रोगग्रस्त मरीजों का चिंतन करते हुए किए जा रहे भ्रष्टाचार ,ग्रामीण क्षेत्रों में छिन्न - भिन्न हो चुके उपचार तंत्र को व्यवस्थित करने की पहल करें ।*

Post a Comment

Previous Post Next Post
Vandana News
Vandana News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume