बिल्हा NHM में बड़ा सवाल: सेवा वृद्धि आदेश नहीं, फिर 9 साल तक वेतन भुगतान कैसे?
जनवरी 2018 से सितंबर 2026 तक संविदा सेवा विस्तार और वित्तीय लाभों पर उठे गंभीर सवाल, अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के बिलासपुर जिले में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) पद पर कार्यरत रहे BPM की संविदा सेवा वृद्धि और वेतन भुगतान को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं।
मिशन संचालक, NHM छत्तीसगढ़ द्वारा बीपीएम की जनवरी 2018 से संविदा सेवा में वृद्धि का आदेश जारी नहीं किए जाने के बावजूद जनवरी 2018 से सितंबर 2026 तक उनसे लगातार कार्य लिया जाना और वेतन सहित अन्य वित्तीय लाभ दिए जाना विभागीय नियमों के पालन और सरकारी राशि के भुगतान की प्रक्रिया का सीधा सीधा उल्लंघन है।
सेवा वृद्धि आदेश कहां है?
NHM में संविदा कर्मचारियों की वार्षिक सेवा वृद्धि उनके कार्य मूल्यांकन पश्चात और संबंधित नियमों के तहत सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आदेश के आधार पर की जाती है। जो मिशन संचालक, NHM द्वारा जारी आदेश क्रमांक NHM/HR/2017/926/2090, दिनांक 28 दिसंबर 2017 से स्पष्ट है।
इसे HR NHM बिलासपुर के पत्र क्रमांक NHM/2026/8791, दिनांक 16 जुलाई 2026 में कथित तौर पर यह उल्लेख किया गया कि मिशन संचालक द्वारा जारी सेवा वृद्धि आदेश जिला कार्यालय में संधारित नहीं है। सत्यापित करता है ।
ऐसे में प्रमुख सवाल यह है कि यदि मिशन संचालक जो नियोक्ता है द्वारा सेवा वृद्धिभानि की गई और BPM की सेवा वृद्धि आदेश cmho कार्यालय में संधारित नहीं है संबंधित तो BPM से किस प्रशासनिक और नियम सम्मत आधार पर लगातार कार्य लिया जा रहा है ,किसने BPM की प्रतिमाह वेतन भुगतान सहित अन्य वित्तीय लाभ देने की स्वीकृति किसने दी?
अनिल गढ़ेवाल द्वारा कार्य के प्रति घोर बरतने और शिकायतें मिलने के आधार पर CMHO बिलासपुर द्वारा मिशन संचालक, NHM को अर्धशासकीय पत्र भेजा गया था। इसके बाद मिशन संचालक द्वारा दिसंबर 2017 में अनिल गढ़ेवाल की संविदा सेवा समाप्त कर दी गई थी ।
सेवा समाप्ति आदेश और उसके बाद की स्थिति दस्तावेजों से प्रमाणित है, तो जनवरी 2018 से सितंबर 2026 तक कार्य कराने, सेवा की निरंतरता मानने और वेतन भुगतान करने के आधार की विस्तृत जांच आवश्यक होगी।
सात कारण बताओ नोटिस, फिर कार्य मूल्यांकन पर सवाल
वर्ष 2018 से 2024 के बीच BPM को विभागीय अधिकारियों द्वारा सात कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे -
1. CMHO पत्र क्रमांक NHM/2018/482, दिनांक 20 फरवरी 2018।
2. CMHO पत्र क्रमांक NHM/2018/3643, दिनांक 10 मई 2018।
3. CMHO पत्र क्रमांक NHM/2019/669, दिनांक 20 जनवरी 2019।
4. CMHO पत्र क्रमांक NHM/2019/818, दिनांक 2 फरवरी 2019।
5. CMHO पत्र क्रमांक NHM/2019/9585, दिनांक 2 दिसंबर 2019।
6. जिला RCH अधिकारी, बिलासपुर का पत्र क्रमांक RCH/2021/9082, दिनांक 23 सितंबर 2021।
7. BMO बिल्हा का पत्र क्रमांक NHM/2024/958, दिनांक 7 जून 2024।
लगातार कारण बताओ नोटिस के बाद भी संबंधित अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/खंड चिकित्सा अधिकारी बिल्हा/DPM,HR nhm द्वारा अनिल गढ़ेवाल का वार्षिक कार्य मूल्यांकन किस आधार पर सकारात्मक माना गया और बिना संविदा सेवा वृद्धि के वेतन भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी रही?
मानव संसाधन नियम 2018 के अनुसार यदि किसी संविदा कर्मी को निरंत 3 कारण बताओ नोटिस जारी होता है और कार्य में सुधार नहीं पाया जाता तो सीधे सेवा समाप्ति का उल्लेख है जिसके आधार पर अनिल गढ़ेवाल की संविदा सेवा 30दिसंबर2017 में समाप्त हो चुकी है ।
*CMHO से लेकर NHM के अधिकारियों तक की भूमिका जांच के घेरे में*
शिकायत में CMHO बिलासपुर, BMO बिल्हा, DPM, DAM और HR NHM बिलासपुर के संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच के घेरे में है। आरोप है कि आवश्यक सेवा वृद्धि आदेश और वार्षिक कार्य मूल्यांकन से संबंधित अभिलेखों की स्थिति स्पष्ट हुए बिना अनिल गढ़ेवाल को लगातार कार्य और वित्तीय लाभ दिए गए।
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि जनवरी 2018 से सितंबर 2026 तक की अवधि में जारी वेतन भुगतान, अन्य वित्तीय लाभ, स्वीकृति आदेश, उपस्थिति रिकॉर्ड, संविदा अनुबंध और वार्षिक कार्य मूल्यांकन की जांच कराई जाए। यदि किसी स्तर पर नियम विरुद्ध भुगतान या वित्तीय अनियमितता प्रमाणित होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा वसूली के संबंध में लागू नियमों के अनुसार निर्णय लिया जाए।
*अब सवाल यह है कि यदि सेवा वृद्धि आदेश उपलब्ध नहीं थे, तो वर्षों तक भुगतान की प्रक्रिया कैसे चली? क्या संबंधित अधिकारियों ने नियमों के अनुरूप आदेशों और अभिलेखों की जांच की थी, या फिर शासन के नियमों के विपरीत खुद के नियम निर्देश का संचालन किया जाकर अवैध कार्यों को संरक्षण देते हुए अन्य कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।*
शिकायत पर निष्पक्ष जांच और संबंधित पक्षों का जवाब सामने आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment