Top News

*थाना रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम रिंगवार व नवागाँव पुड़ू में शराब कोचिये पर बडी कार्यवाही...*

 *थाना रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम रिंगवार व नवागाँव पुड़ू में शराब कोचिये पर बडी कार्यवाही...*




बिलासपुर /रतनपुर जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार पुलिस कि कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है, उक्त पुलिस टीम द्वारा लगातार थाना रतनपुर क्षेत्र में नशें के व्यापारियों/शराब कोचियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, दिनाँक 24 ता को थाना रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम रिंगवार व नवागाँव पुड़ू में शराब कोचिये द्वारा अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब बिक्री करने की सूचना पर रेड कार्यवाही कर कुदरीपारा रिंगवार निवासी जय सिंह पैकरा के कब्जे 65 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 13000 रूपये व ग्राम नवागाँव पुड़ू निवासी कांता बाई केवट के कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2800 रूपये कुल 79 लीटर कीमती 15800 रुपए को जप्त कर दोनों आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 

शराब कोचियों पर प्रशिक्षु भापुसे थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार प्रहार जारी। 

 02 शराब कोचियों से कुल 79 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 15800 रूपये को किया गया जप्त। 

 शराब कोचियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। 

गिरफ्तार आरोपी – 

1. जय सिंह पैकरा पिता स्व. मोहन सिंह पैकरा उम्र 40 वर्ष निवासी रिंगवार कुदरीपारा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

2. कांता बाई केवट पति विश्राम केवट उम्र 45 वर्ष निवासी नवागांव पुडू थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।


                 उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, बलदेव सिंह, आर. संजय यादव, धीरज कश्यप, पंचराम रजक का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Vandana News
Vandana News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume