प्रेमी जोड़े ने तीन मंजिला बिल्डिंग से लगाया छलांग हादसे
बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। मंगलवार देर रात ईडब्ल्यूएस की तीन मंजिला इमारत से बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड ने छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती के रीढ़ की हड्डी टूट गई है और वह गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है हालांकि उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।
जांच से पता चला कि दोनों के बीच करीब 3 साल से अफेयर था। युवक पहले अभिलाषा परिसर के ईडब्ल्यूएस कालोनी में रहता था। कॉलोनी में उसकी पहचान थी। घटना वाली रात दोनों बिल्डिंग की छत पहुंचे थे। छत पर शराब की बोतल, गिलास, कपड़े, कंबल और बेडशीट में मिले हैं, जिससे लगता है कि दोनों ने वहां शराब पी थी। शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा और दोनों छत से कूद गए। छत का दरवाजा अंदर से बन्द था, इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अभिलाषा परिसर ईडब्ल्यूएस कालोनी के ब्लॉक नंबर 34 में यह घटना घटी। बिल्डिंग से कूद कर नीचे गिरने के बाद दोनों ही बुरी तरह घायल हो गए। युवक जोर से कराहते हुए चिल्लाने लगा, वही युवती भी रोने लगी। कुछ ही देर में दोनों की आवाज बंद हो गई। इस बीच आवाज सुनकर लोग बाहर निकले। तब तक दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे । थोड़ी देर में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती बुरी तरह से घायल होकर बेहोश पड़ी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
युवक की पहचान यदुनंदन नगर तिफरा निवासी 23 वर्षीय चिरंजीव पांडे के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि चिरंजीव शुभम परिसर के पास रहता था और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था । उसने जोमैटो में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम किया था। वही युवती सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास रहने वाली 22 वर्षीय गरिमा सिंह बताई जा रही है, जो पहले shaadi.com में काम करती थी।
पता चला कि दोनों के बीच पिछले 3 साल से अफेयर था।
फिलहाल घायल युवती की रीड की हड्डी में चोट लगी है, इसलिए वह चल फिर नहीं पा रही। सच क्या है यह युवती के होश में आने और उसके बयान से ही पता चलेगा।
आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर था। युवक पहले अभिलाष परिसर में रहता था, इसलिए वह उस युवती को लेकर आए दिन वहां जाता था। मंगलवार की रात 12 से 1:00 बजे भी दोनों अभिलाषा परिसर पहुंचे । इसके बाद सुबह करीब 4:00 बजे उन्होंने छत से छलांग लगा दी।

Post a Comment