Top News

*कलेक्टर ने की राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा, नक्शा-बटांकन में तेजी लाने के दिए निर्देश*


*कलेक्टर ने की राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा, नक्शा-बटांकन में तेजी लाने के दिए निर्देश*



बिलासपुर, 23 अप्रैल 2026/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में बिलासपुर अनुविभाग एवं बेलतरा तहसील के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित सीमांकन एवं बटांकन प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी, संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, एसडीएम बिलासपुर श्री मनीष साहू सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।
 बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निर्देशित किया कि बटांकन एवं सीमांकन के सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी भी कई प्रकरण ऑफलाइन लंबित हैं, जिन्हें तत्काल ऑनलाइन दर्ज कर नियमानुसार बटांकन करते हुए सीमांकन कार्य पूर्ण किया जाए। बैठक में बताया गया कि केवल बिलासपुर अनुविभाग में लगभग 2 हजार सीमांकन के मामले लंबित हैं जो कि औसत से ज्यादा हैं। इन प्रकरणों का तेजी से निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने ये विशेष बैठक आयोजित की थी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु अतिरिक्त टीमों का गठन कर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राजस्व सेवाओं का समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन शासन की प्राथमिकता है। अतः सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आमजनों को राहत पहुंचाने सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रकरणवार समीक्षा कर स्पष्ट कार्ययोजना बनाने और उसकी सतत समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। 



Post a Comment

أحدث أقدم
Vandana News
Vandana News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume